ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों जारी है. हालात रोज़ बद से बदतर होते जा रहे हैं. इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को सीधी चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उस पर सैन्य हमला किया, तो जवाब में इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा. यह बयान ऐसे समय आया है, जब इजरायली सूत्रों ने दावा किया है कि किसी भी अमेरिकी दखल की आशंका को देखते हुए इजरायल हाई अलर्ट पर है.
ईरानी संसद में बोलते हुए स्पीकर मोहम्मद बाकिर क़ालिबाफ ने कहा कि अगर ईरान पर हमला हुआ तो “कब्जे वाले इलाके यानी इजरायल, अमेरिकी सैन्य अड्डे और युद्धपोत हमारे वैध निशाने होंगे.” क़ालिबाफ ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़े रहे हैं और उनका यह बयान बेहद अहम माना जा रहा है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान पहले से कहीं ज्यादा आजादी के करीब है और अमेरिका मदद के लिए तैयार है. इससे पहले उन्होंने ईरानी नेतृत्व को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग न करने की चेतावनी भी दी थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान को चेतावनी दे रहे हैं. शनिवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान पहले से कहीं ज्यादा आजादी के करीब है और अमेरिका मदद के लिए तैयार है. इससे पहले उन्होंने ईरानी नेतृत्व को प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग न करने की चेतावनी भी दी थी.
ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शन में अब तक करीब 538 लोगों की मौत हो चुकी है.जबकि 10670 लोगों को हिरासत में लिया गया है.










