सीएम धामी बोले- प्रदेश में टूल किट सक्रिय, सरकार के काम का कर रहे विरोध

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उत्तराखंड के विकास में लगातार प्रयासरत है. सरकार तमाम प्रकार के जिहादियों पर नकेल कसने का भी काम कर रही है. सनातन को बदनाम करने वाली ताकत, जो साधुओं के भेष में रह रहे हैं, ऐसे तत्वों की पहचान कर ऑपरेशन कालनेमि चलाकर उन्हीं के स्थानों पर वापस भेजने का काम किया जा रहा है. ताकि, प्रदेश का माहौल खराब न हो.

सीएम धामी ने कहा कि हम लगातार प्रदेश में सभी धर्मों, वर्गों के लोगों के विकास व भाईचारा बनाने की ओर काम कर रहे हैं. आज पीएम मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित किया जा रहा है, जो लोग पहले पूजा करने से डरते थे, वे आज जनेऊ लेकर घूम रहे हैं. जल्द ही प्रदेश के अंदर अवैध रूप से चल रहे मदरसों को खत्म करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन की दिशा में काम कर रही है. नई टिहरी के आसपास 13 सौ करोड़ की लागत से विशेष रूप से पर्यटन को बढ़ावा देकर यहां के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की नीति पर काम किया जा रहा है. उत्तराखंड ने किसानों की आय बढ़ाने में वाले राज्यों मे पहला स्थान हासिल किया है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में टूल किट सक्रिय हैं, जो कि लगातार सरकार के कार्य का विरोध कर रहा है. अंकिता भंडारी मामले पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग अंकिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं, लेकिन सरकार शुरू से अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है.

पहले दिन ही एक महिला आईपीएस अधिकारी की निगरानी में एसआईटी का गठन कर जांच शुरू कर दी थी. केस में गहन जांच कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपी, फिर आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. साथ ही जन भावनाओं का आदर करते हुए उसके माता-पिता की मांग पर सीबीआई जांच की भी संस्तुति दी गई है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial