दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा की बढ़ सकती है मुश्किलें! आतिशी मामले में पंजाब पुलिस ने दर्ज की FIR

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के कथित गुरुओं के अपमान वाले वीडियो का मामला पंजाब तक पहुंच गया है. पंजाब में जालंधर पुलिस ने इस वीडियो को लेकर के दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. यह वीडियो जालंधर पुलिस ने कपिल मिश्रा के एक्स हैंडल से डाउनलोड करके देखा और उस फिर उसके आधार पर एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर में वीडियो में ‘गुरू’ शब्द को छेड़छाड़ करके जोड़ा हुआ बताया गया है.

जालंधर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि शिकायतकर्ता इकबाल सिंह की शिकायत पर यह एफआईआर दर्ज की गई है. शिकायत में वीडियो में जोड़ा गया गुरू शब्द आतिशी ने अपने मुंह से बोला ही नहीं है. वहीं, एफआईआर को लेकर के मंत्री कपिल मिश्रा ने अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करके लिखा है कि केजरीवाल जी , आपकी एफआईआर और पुलिस का डर हमें डरा नहीं सकता. दिल्ली विधानसभा के रिकॉर्ड में वीडियो है और सारी दुनिया ने वीडियो सुना है, उस दिन से आतिशी ने विधानसभा में आने की हिम्मत नहीं की जबकि विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें कई बार बुलाया. पंजाब पुलिस पंजाब के अपराधों की जांच छोड़कर आपके नेता विपक्ष द्वारा हुए अपराध पर पर्दा डालने का काम कर रहीं है. आतिशी ने गुनाह किया लेकिन उन्हें बचाकर आप उससे भी बड़ा पाप कर रहें हैं

एफआईआर को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने सदन में कहा कि अभय वर्मा द्वारा उठाया गया यह मामला इस सदन की विशेषाधिकार हनन (ब्रीच ऑफ प्रिविलेज) से संबंधित है. जिस वीडियो के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है, वह सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग है और सदन की संपत्ति है. इस वीडियो पर इस प्रकार कार्रवाई करना तथा मंत्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करना गंभीर विषय है. इस संबंध में जालंधर के पुलिस कमिश्नर के विरुद्ध विशेषाधिकार हनन का सीधा मामला बनता है. सदन के भीतर की रिकॉर्डिंग केवल सदन की होती है, किसी अन्य की नहीं.

यह वीडियो सदन की संपत्ति है इसकी रिकॉर्डिंग सदन में हुई है. विपक्ष की मांग पर यह मामला फॉरेंसिक साइंस लैब को भेजा गया, ताकि उनकी संतुष्टि हो सके. रिकॉर्डिंग सदन की होने के कारण इसे ‘टेम्पर्ड’ कहना स्वयं सदन की मर्यादा के विरुद्ध है. इसमें इस कॉन्स्पिरेसी में जो भी लोग इन्वॉल्व हैं, उनके खिलाफ यह सदन सख्त कार्रवाई करेगा. सदन इस पूरे मामले का विधिवत संज्ञान ले रहा है.

दिल्ली के मंत्री श्री कपिल मिश्रा पर पंजाब के जालंधर में की गई एफआईआर पर दिल्ली के गृह और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आज तो विपक्ष ने सभी सीमाएँ पार कर दीं. विपक्ष की ही माँग पर सदन ने एक वीडियो को फोरेंसिक जाँच के लिए भेजने का निर्णय लिया था, जिसमें आतिशी जी द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी. इसके बावजूद, किसी कथित दस्तावेज़ या वीडियो की मनगढ़ंत फोरेंसिक जाँच कराकर हमारे मंत्री कपिल मिश्रा जी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराना, पंजाब सरकार के तंत्र का दुरुपयोग है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial