अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर से देहरादून पुलिस ने की पूछताछ, SSP का खुलासा, नहीं मिला अब तक कोई सबूत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में अपने ऑडियो-वीडियो से उत्तराखंड की राजनीति में उथल-पुथल मचाने के पूरे 16 दिन बाद बुधवार को पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए. इन ऑडियो-वीडियो को लेकर उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून के थाना नेहरू कॉलोनी और थाना डालनवाला में मुकदमे दर्ज हुए थे. इन मुकदमों के सिलसिले में दून पुलिस ने उर्मिला सनावर से बुधवार को पूछताछ की है.

उर्मिला सनावर से पूछताछ के बाद देहरादून पुलिस ने एक प्रेस नोट जारी किया है. इसमें बताया गया है कि

‘आज दिनांक 07/01/ 2026 को उर्मिला सनावर, जिनके विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी और थाना डालनवाला पर अभियोग कायम है व जिनको पुलिस द्वारा नोटिस के माध्यम से अपने बयान अंकित कराये जाने हेतु बुलाया गया था, आज (बुधवार 7 जनवरी 2026) विवेचना में बयान अंकित कराने हेतु उपस्थित हुई. दोनों मुकदमों के विवेचकों द्वारा उर्मिला सनावर के बयान अंकित किए गए. उर्मिला सनावर द्वारा दिए गए बयानों की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की गई. उर्मिला सनावर द्वारा विवेचकों को सुरेश राठौड़ व उनके बीच बातचीत की ऑडियो क्लिप दी गई, जिनका वैज्ञानिक परीक्षण विधि विज्ञान प्रयोगशाला में कराया जाएगा.’

‘इसके बाद पुलिस के प्रेस नोट में लिखा गया है कि- विवेचकों द्वारा उर्मिला सनावर से सोशल मीडिया पर प्रसारित/प्रचारित कुछ खबरों जिनमें कुछ अन्य साक्ष्य पुलिस को दिए जाने की बात उनके द्वारा कही जा रही थी, के संबंध में पुलिस को साक्ष्य प्रदान करने हेतु कहा गया तो उर्मिला सनावर द्वारा कोई अन्य साक्ष्य विवेचना में नहीं दिया गया.‘ -उत्तराखंड पुलिस-

उर्मिला सनावर से विवेचकों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उन खबरों को लेकर भी सवाल किए, जिनमें उनके द्वारा पुलिस को अन्य साक्ष्य सौंपने के दावे किए जा रहे थे. हालांकि इस संबंध में उर्मिला ने पुलिस को कोई अतिरिक्त साक्षी उपलब्ध नहीं कराया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उर्मिला से जुड़े मामलों में जांच और तेज की गई है. साथ ही अब एफएसएल रिपोर्ट और एलआईयू की जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी.
अजय सिंह, एसएसपी, देहरादून

22 दिसंबर को अचानक उर्मिला सनावर ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ के साथ अपनी बातचीत के ऑडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे. इन ऑडियो वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे उत्तराखंड में हंगामा मच गया था। जिसके बाद सीएम धामी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई पेश की थी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial