बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान विवाद पर BCCI ने बड़ा फैसला लिया है.बोर्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्तफिजुर रहमान को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया है.केकेआर को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने की छूट भी दी गई है.
पिछले कुछ दिनों से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर विवाद चल रहा है. अब BCCI ने इस पूरे मामले पर अपनामें पक्ष रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिजुर को अपनी टीम से रिलीज करने हिदायत दी है . यह जानकारी बोर्ड सचिव देवजीत सैकिया ने दी.
बीसीसीआई ने KKR फ्रेंचाइजी को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि टीम चाहे तो वह किसी अन्य विदेशी या भारतीय खिलाड़ी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल कर सकती है. बोर्ड इस पर कोई रोक नहीं लगाएगा. इससे केकेआर को अपनी टीम का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी. आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में टीम संयोजन काफी अहम होता है और ऐसे में रिप्लेसमेंट की अनुमति फ्रेंचाइजी के लिए राहत की खबर है.









