बरेली- BLO सर्वेश कुमार की मौत से मचा हड़कंप, SIR का काम करते हुए अचानक आया हार्ट अटैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी में पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है. SIR की इस प्रक्रिया में बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) घर-घर जाकर डिटेल जुटा रहे हैं. लेकिन इस बीच कई BLO के मौत की खबरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला बरेली जिले से सामने आया है जहां सर्वेश गंगवार नाम के एक बीएलओ की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है.  इस मामले की जानकारी मिलते ही एसडीम और डीएम सहित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली.  वहीं परिवार के लोगों ने सरकारी विभाग पर कई गंभीर आरोप हैं. परिवार के लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी लगातार काम को लेकर दबाव बना रहे थे.

 मिनी बाईपास रोड पर कृष्णा काउंटी में रहने वाले 47 साल के सर्वेश कुमार को सर्वे के दौरान तेज घबराहट और सीने में दर्द की शिकायत हुई. इस दौरान उन्हें मिनी बाईपास स्थित प्रताप अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  डॉक्टरों के अनुसार मौत का प्राथमिक कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है.बीएलओ सर्वेश गंगवार प्राथमिक विद्यालय परधौली में शिक्षक के तौर पर तैनात थे.  सर्वेश गंगवार को एसआईआर सर्वे के लिए बीएलओ की जिम्मेदारी दी गई थी. सर्वे के दौरान ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और वह जमीन पर गिर पड़े. आरोप है कि मौके पर मौजूद सुपरवाइजर उन्हें अस्पताल ले जाने की जगह मौके से फरार हो गया जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है.

 

 
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial