नोएडा में चल रहे SIR के बीच DM मेधा रूपम ने BLO की छुट्टियों को लेकर दिया बड़ा आदेश,कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना अनुमति के नहीं ले सकेगा छुट्टी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का काम बड़ी तेज़ी से चल रहा है. इस काम को समय सहते करने के लिए अभी जिलों का प्रशासन एक्टिव मोड में आ गया है. इस बीच गौतमबुद्ध नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. DM मेधा रूपम ने SIR में लगे सभी BLO, कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाते हुए नया आदेश जारी किया है.

डीएम मेधा रूपम द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अब बिना अनुमति छुट्टी नहीं ले सकेगा. यहां तक कि सार्वजनिक अवकाश वाले दिन भी मुख्यालय छोड़ने के लिए पहले से अनुमति लेनी होगी. प्रशासन का कहना है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक BLO द्वारा घर-घर सर्वे, फॉर्म वितरण, संकलन और उसका डिजिटाइजेशन किया जा रहा है. इसके बाद 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी, जबकि 7 फरवरी 2026 को अंतिम नामावली प्रकाशित की जाएगी.

गौतमबुद्ध नगर जिले में SIR को लेकर प्रशासन पहले ही सख्त रुख दिखा चुका है. अब तक 60 BLO और 7 सुपरवाइजर पर SIR में लापरवाही बरतने को लेकर FIR दर्ज हो चुकी है .

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial