IND vs SA 2nd Test: भारत की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने किया क्लीन स्वीप, भारत को दी 408 रनों से मात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी टेस्ट में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।  भारत और साउथ अफ्रीका  बीच हुई दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर अफ्रीकी टीम ने कब्जा जमा लिया है. मेहमान टीम ने सीरीज को 2-0 से जीतकर अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने इस टेस्ट सीरीज को क्लीन स्वीप भी कर लिया है।

गुवाहाटी टेस्ट मैच में पहली पारी में साउथ अफ्रीका के मार्को यान्सन को 6 विकेट मिले, वहीं दूसरी पारी में साइमन हार्मर  ने भी 6 विकेट हासिल किए. साउथ अफ्रीका ने गुवाहाटी में भारत को  408 रनों से शिकस्त दी।

भारतीय टीम दूसरी पारी में कुल 140 रन ही बना सकी. टेस्ट क्रिकेट में रनों के हिसाब से यह भारत की सबसे बड़ी हार है. साउथ अफ्रीका ने भारत को इस मैच में 408 रन से हराया है. जबकि इससे पहले साल 2004 में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने नागपुर में 342 रन से हराया था जो टीम इंडिया की बड़ी हार थी. इसके अलावा कराची में भी साल 2006 में पाकिस्तान के हाथों भारत को हार सामना करना पड़ा है जिसमें रनों का अंदर 341 रन का था.

भारत के खिलाफ दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाजी की. हार्मर ने 23 ओवर में 1.6 के औसत से 37 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इस मुकाबले में उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किए. जिसमें पहली पारी में तीन विकेट और दूसरी पारी 6 विकेट मिले.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial