IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका 489 पर हुई ऑलआउट, भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बनाए 9 रन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन तीसरे सेशन में अफ्रीका 151.1 ओवर में 10 विकेट खोकर 489 रन बना पाई है. इसके बाद भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 6.1 ओवर में बिना विकेट खोए 9 रन बनाए हैं. यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

दक्षिण अफ्रीका दूसरे दिन के तीसरे सेशन में 151.1 ओवर में 489 रनों पर ऑलआउट हो गई है. इस सेशन में सेनुरन मुथुसामी 109, साइमन हार्मर 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अफ्रीका का अंतिम विकेट मार्को जानसेन से रूप में गिरा. वो शतक लगाने से चूक गए और 91 बॉल में 6 चौके और 7 छक्कों के साथ 93 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. केशव महाराज 12 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद सिराज ने 2-2 विकेट हासिल किए हैं.

इसके भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल आए. अफ्रीका के लिए बॉलिंग की शुरुआत मार्को जानसेन और वियान मुल्डर ने की. भारत ने दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पहली पारी में 6.1 ओवर में बगैर नुकसान के 9 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 7 और केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial