पाकिस्तान के सिक्सर किंग बने फरहान, एक साल में जड़े 100 से ज्यादा टी20 छक्के

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तान का उभरता हुआ सितारा साहिबजादा फरहान ने टी20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वो अब एक कैलेंडर ईयर में 100 से ज्यादा टी20 छक्के मारने वाले पाकिस्तान के पहले और वर्ल्ड के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं.

फरहान ने ये कारनामा श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-नेशन T20 सीरीज मैच के दौरान किया. उन्होंने 45 गेंदों 177 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 80 रनों की पारी खेली, जिसमें छह चौकों और पांच छक्कों भी शामिल थे.

इसके साथ इस साल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में उनके छक्कों की तादाद 102 हो गई, और वो अब एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पहले पाकिस्तानी बैटर हो गए हैं. इससे ज्यादा छक्के सिर्फ ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह (122) और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन (103) हैं.

एक साल में 100 प्लस टी20 छक्के मारने वाले बल्लेबाज

  1. क्रिस गेल ने सबसे पहले 2011 में ये कारनामा किया. गेल ने ऐसा 6 बार किया है और 2015 न्होंने 135 छक्के लगाए.
  2. वेस्टइंडीज के ही निकोलस पूरन ने भी ऐसा 2 बार किया. उन्होंने 2024 में 170 छक्के और 2025 में 103 छक्के लगाए.
  3. ऑस्ट्रिया के बल्लेबाज करणबीर सिंह ने इस साल 122 छक्के लगा चुके हैं.
  4. दक्षिण अफ्रीका के हेन्रिक क्लासेन ने 2024 में 105 छक्के लगाए थे.
  5. अब पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान एक कैलेंडर ईयर में 100 से ज्यादा छक्के मारने वाले पांचवें खिलाड़ी बने हैं.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial