सऊदी अरब बस हादसा: 45 भारतीयों को मदीना के जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में दफनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद: सऊदी अरब में एक भीषण सड़क हादसे में मारे गए हैदराबाद शहर के लोगों के शवों का शनिवार को मदीना के जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. ये जगह काफी अहम मानी जाति है क्योंकि यहां पैगंबर मुहम्मद के साथियों और परिवार के सदस्यों को दफनाया गया है.

मुसलमान इस इलाके को बहुत पवित्र मानते हैं और सऊदी सरकार ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के अनुरोध पर वहाँ अंतिम संस्कार का मौका दिया है. अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने यह जानकारी दी. उल्लेखनीय है कि हैदराबाद शहर के 45 लोग मक्का से मदीना उमरा के लिए गए थे.

इस महीने की 17 तारीख को सुबह एक सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई. बस के डीजल टैंकर से टकराने ये हादसा हुआ था. तेलंगाना सरकार ने मरने वालों के परिवार वालों और रिश्तेदारों को डीएनए टेस्ट के लिए वहां ले गई क्योंकि लाशें इतनी जल गई थीं कि पहचान में नहीं आ रही थी.

इसे लेकर एक सरकारी डेलीगेशन सऊदी गया जिसमें मंत्री अजहरुद्दीन, एमआईएम के विधायक माजिद हुसैन और माइनॉरिटी विंग के एक अधिकारी शामिल थे. वे हर परिवार के दो सदस्यों को अपने साथ ले गए. शनिवार को डीएनए टेस्ट पूरे होने और डेथ सर्टिफिकेट उनके परिजनों को सौंपने के बाद सऊदी सरकार ने शवों को सौंप दिया.

आंध्र प्रदेश के गवर्नर एस. अब्दुल नजीर भी भारत सरकार की तरफ से अंतिम संस्कार के लिए भेजे गए डेलीगेशन में शामिल हुए. उन्होंने मदीना की मुख्य मस्जिद में मरने वालों और दूसरों की आत्मा की शांति के लिए दुआ की. बाद में शवों को सुपुर्द ए खाक के लिए ले जाया गया.

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने कहा कि भारतीय राजदूत डॉ. सुहैल खान और काउंसल जनरल फहत सूरी ने समारोह में हिस्सा लिया. तेलंगाना सरकार ने सऊदी अरब में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के लिए 5-5 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial