सीएम धामी का बयान, नहीं बख्शे जाएंगे सनातन संस्कृति को बदनाम करने वाले, सभी के प्रयास से उत्तराखंड बनेगा विश्व की आध्यात्मिक राजधानी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रुड़की: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व की आधात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वभर में भारत की सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ा है।

उनके निर्देशन में भव्य राम मंदिर निर्माण, बदरीनाथ-केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण, काशी विश्वनाथ कारिडोर पर कार्य हुआ है। उसी तरह से उत्तराखंड में यमुनातीर्थ स्थल का पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश कारिडोर, शारदा कारिडोर निर्माण, दून विश्वविद्यालय में सेंटर फार हिंदू स्टडीज की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

सरकार आपरेशन कालनेमि चला रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने पत्नी गीता धामी के साथ यज्ञ में आह़ति दी। बजरंग बली का पूजन करते हुए विभिन्न लोकार्पण किए।

जीवनदीप आश्रम में आयोजित पांच दिनी धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक संरचना की रक्षा के लिए पूर्णत: संकल्पबद्ध है।

धर्मानंतरण विरोधी कानून व सख्त दंगारोधी कानून प्रदेश में लागू हैं। लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। लैंड जिहाद पर अब तक दस हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू कर दी गई है।

सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है। 26 हजार से अधिक युवाओं को नौकारी मिली है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया और नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद एक जुलाई 2026 से गैर-मानक मदरसे स्वतः बंद हो जाएंगे। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार तेजी से काम कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री ने ईदगाह चौक का नाम शहीद चौक रखने की भी घोषणा की।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial