बिहार चुनाव-समस्तीपुर में सड़क पर VVPAT पर्चियां मिलने के मामले में चुनाव आयोग ने ARO को किया सस्पेंड, FIR दर्ज करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समस्तीपुर के सरायरंजन में केएसआर कॉलेज के पास सड़क पर VVPAT पर्चियां बिखरी मिलीं, जिसे लेकर आरजेडी ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ हल्ला बोल दिया. जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बताया गया कि ये मॉक पोल की पर्चियां थीं, जिनके निस्तारण में असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से लापरवाही बरती गई थी.

समस्तीपुर जिले में शनिवार को सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के केएसआर कॉलेज के पास सड़क किनारे भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां बिखरी हुई मिलीं. राष्ट्रीय जनता दल  ने इसे लेकर चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निर्वाचन आयोग की साख पर सवाल उठाया. आरजेडी ने X पर पोस्ट किया, ‘समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के KSR कॉलेज के पास सड़क पर भारी संख्या में EVM से निकलने वाली VVPAT पर्चियां फेंकी मिलीं. कब, कैसे, क्यों किसके इशारे पर इन पर्चियों को फेंका गया? क्या चोर आयोग इसका जवाब देगा? क्या यह सब बाहर से आकर बिहार में डेरा डाले लोकतंत्र के डकैत के निर्देश पर हो रहा है?’

इस मामले में चुनाव आयोग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. साथ ही, उनके खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं.

निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक बयान जारी करके स्पष्ट किया है कि ये VVPAT पर्चियां मॉक पोल के दौरान उपयोग की गई थीं, जिन्हें निस्तारित करने में एआरओ द्वारा लापरवाही बरती गई. इससे वास्तविक मतदान प्रक्रिया की अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा है. सभी उम्मीदवारों को DM द्वारा इसकी सूचना दे दी गई है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial