एमपी- राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को सिखाया मार्शल आर्ट, कहा, आपको गिरना है लेकिन वापस उठना भी है, BJP की विचारधारा को मोहब्बत से दें जवाब

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मध्य प्रदेश में वापस सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सिखाए गए मार्शल आर्ट के माध्यम से भाजपा और दूसरी विचारधारा से लड़ेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पचमढ़ी में कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम में सभी जिला अध्यक्ष के बीच मार्शल आर्ट की ड्रेस पहनकर उन्हें कुछ स्टेप सिखाए. उन्होंने कहा कि राजनीतिक में फिट रहना जरुरी है.

आपको गिरना है लेकिन वापस उठना भी हैः राहुल गांधी
कुछ लोगों के लिए यह फिटनेस टिप्स था लेकिन इस मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेशन के माध्यम से राहुल गांधी ने सभी जिलाध्यक्षों से कहा कि, ”आपको मार्शल आर्ट के जैसे फन में माहिर होना है, आपको लड़ना है, आपको गिरना है लेकिन वापस उठना भी है. आपको भाजपा की विचारधारा से लड़ने के लिए मोहब्बत का सहारा लेना होगा.” राहुल गांधी ने सभी जिला अध्यक्षों से कहा कि, ”कोई कितना भी गलत कहे या बुरा कहे, लेकिन आपको मोहब्बत की दुकान सजा कर जवाब देना है.” मार्शल आर्ट के 30 मिनट सेशन के बाद राहुल गांधी ने शुरुआत के 25 मिनट विभिन्न मुद्दों पर सभी जिला अध्यक्षों से चर्चा की.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों को एकजुट रहने का संदेश दिया. अपने सेशन के दौरान कहा कि, ”हमें थोड़ी मेहनत करनी है निराश नहीं होना है. कांग्रेस मामूली अंतर से हार रही है. एकजुट होकर प्रदेश के हर परिवार तक पहुंचना है.” राहुल गांधी ने सभी से कहा कि, ”खुद के लिए संगठन के लिए काम करिए और 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का मिशन तय करिए. आपको किसी से डरने या दबने की जरूरत नहीं है.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial