शहाबुद्दीन के गढ़ में गरजे योगी आदित्यनाथ, ओसामा पर किया हमला, कहा “जैसा नाम वैसा काम”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 अक्टूबर 2025 को सीवान जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र में एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया. यह इलाका पूर्व बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन का पारंपरिक गढ़ माना जाता है, जहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने इस बार शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को उम्मीदवार बनाया है. योगी ने अपनी रैली में आरजेडी और उसके प्रत्याशी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यह उम्मीदवार अपनी पारिवारिक आपराधिक इतिहास के कारण देशभर में बदनाम है. उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में जोड़ा, “नाम को देख लीजिए, जैसा नाम वैसा काम.”

 योगी आदित्यनाथ ने बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह धरती नालंदा विश्वविद्यालय, चाणक्य, डॉ. राजेंद्र प्रसाद और कर्पूरी ठाकुर जैसे महान व्यक्तित्वों की जन्मभूमि है, जो ज्ञान, क्रांति और शांति का प्रतीक है. लेकिन उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए पूछा कि वे कौन-से लोग हैं, जिन्होंने इस गौरवपूर्ण भूमि को युवाओं के बीच पहचान के संकट में धकेल दिया? योगी ने स्पष्ट किया कि यह चुनाव ठीक ऐसे ही तत्वों के विरुद्ध एक निर्णायक संघर्ष है.

RJD को बताया राम मंदिर विरोधी: योगी आदित्यनाथ ने रैली में आरजेडी को घेरते हुए कहा कि यह दल आज भी अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का खुलकर विरोध कर रहा था. उन्होंने आगे आरोप लगाया कि सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में मां जानकी के दिव्य मंदिर निर्माण के प्रस्ताव पर भी आरजेडी की अस्वीकृति स्पष्ट है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial