भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला रद्द हो गया है. कैनबरा में लगातार हो रही बारिश की वजह से ना चाहते हुए भी यह फैसला लेना पड़ा है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया मजबूत स्थिति में थी.
भारतीय टीम ने 9.4 ओवर में 97 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए. सूर्यकुमार यादव 39 और शुभमन गिल 37 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, अभिषेक शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए. मैच में इकलौता विकेट नाथन एलिस के हाथ लगा. सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 31 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर खेला जाएगा.
लगातार बारिश के चलते मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया है.इस लिए फैन्स को कैनबरा से मायूस होकर लौटना पड़ा.










