हरीश रावत की कार मेरठ में हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे पूर्व सीएम, सुरक्षाकर्मी घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ: शनिवार शाम उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी अचानक दुर्घटना ग्रस्त हो गई. इस हादसे में एक सुरक्षा कर्मी को गंभीर चोटें आई हैं. उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है. मेरठ में दिल्ली देहरादून हाइवे पर एमआईटी कॉलेज के नजदीक शनिवार शाम उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

बाल-बाल बचे पूर्व सीएम हरीश रावत: इस हादसे पूर्व सीएम हरीश रावत बाल बाल बच गये, जबकि वहीं सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई. जैसे ही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई हाइवे पर देखते ही देखते जाम की स्थिति पैदा हो गई. तत्काल मौके पर कंकर खेड़ा पुलिस पहुंची और सड़क पर लगे जाम को खुलावाया गया. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया.

आगे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया था: घायल पुलिसकर्मी का नाम राजवीर है. थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी अचानक आगे चल रही गाड़ी के ड्राइवर के द्वारा ब्रेक लेने की वजह से कंट्रोल करने के चक्कर में टकरा गई थीं. पूर्व सीएम को सुरक्षित आगे रवाना कर दिया गया. सुरक्षा कर्मी को नजदीक के निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.
हादसे में हरीश रावत सुरक्षित: हरीश रावत को कोई चोट नहीं आई और उन्होंने दुर्घटना के बाद अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी. दुर्घटना के कारण या वाहन की स्थिति के बारे में विवरण अभी तक सामने नहीं आया है.

हरीश रावत ने कहा मैं सुरक्षित हूं: हादसे के बाद हरीश रावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा-

मैं ठीक हूँ, चिंता की कोई बात नहीं है, गाड़ी को नुकसान जरूर हुआ है।

कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, हरीश रावत अपने काफिले के साथ दिल्ली से देहरादून जा रहे थे. मेरठ सीमा में प्रवेश करते ही उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराई गई. शनिवार और धनतेरस होने की वजह से हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक था. इसी दौरान अचानक आगे चल रही एस्कॉर्ट गाड़ी ने ब्रेक लगा दिए. एस्कार्ट के ठीक पीछे चल रही हरीश रावत की इनोवा कार नियंत्रण खो बैठी और सीधे एस्कॉर्ट वाहन से जा टकराई. इसके बाद वहां अनेक गाड़ियां आपस में टकरा गईं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial