हरियाणा के रेवाड़ी में भीषण हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद थार के परखच्चे उड़े, राजस्थान के 2 भाईयों की दर्दनाक मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेवाड़ी : हरियाणा में रेवाड़ी-नारनौल हाइवे स्थित कुंड बैरियर के पास देर रात थार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें दो भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों कारोबार के सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे. एक भाई की शादी अभी 8 महीने पहले ही हुई थी.

ट्रक से टकराई थार : राजस्थान के झुंझुनू के 30 वर्षीय सरजीत चुरू के रहने वाले अपने ममेरे भाई 19 वर्षीय चेतन के साथ राजस्थान से थार में सवार होकर कारोबार के सिलसिले में दिल्ली के लिए चले थे. जब उनकी गाड़ी देर रात 12 बजे नेशनल हाइवे नंबर 11 स्थित रेवाड़ी क्षेत्र के कुंड बैरियर के पास से गुजर रही थी तो अचानक ड्राइवर ने संतुलन खो दिया. थार हाईवे के डिवाइडर को तोड़ते हुए जैसे ही दूसरी साइड गई तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से उसकी भीषण टक्कर हो गई. टक्कर में दोनों भाई घायल होकर थार में ही फंस गए. टक्कर इतनी ज्यादा भीषण थी कि गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई. वहां से गुजर रहे लोग मदद को दौड़े और दोनों घायल भाईयों को अस्पताल भिजवाया. वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही खोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई.

दिल्ली जा रहे थे दोनों : हादसे की दुखद सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनरे वाड़ी पहुंचे. परिजन अजय पाल ने कहा कि सरजीत और चेतन कारोबार करते थे और इसी सिलसिले में दिल्ली जा रहे थे. उन्होंने आरोप लगाया कि थार को पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मारी जिसके बाद उनका बैलेंस बिगड़ा और ये हादसा हो गया जिसमें दोनों ने अपनी जान गंवा दी. दोनों अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे.

.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial