लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे. सुबह-सुबह एयरपोर्ट पर हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा और अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. राहुल गांधी सीधे दिवंगत वरिष्ठ IPS वाई. पूरन कुमार के आवास पर गए. वहां उन्होंने पूरन की IAS पत्नी अमनीत पूरन कुमार और उनकी बेटी अमूल्या से करीब आधे घंटे तक बातचीत की. इस मुलाकात में उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और उनकी बात सुनी.
‘दलितों से ऐसा बर्ताव मंजूर नहीं’: राहुल गांधी ने कहा कि “दलितों के साथ ऐसा बर्ताव मंजूर नहीं है. ये साफ है कि 10-15 दिन से नहीं, बल्कि सालों से सिस्टेमेटिक भेदभाव था. करियर डैमेज करने के लिए सिस्टम के साथ दूसरे अधिकारी काम कर रहे थे. ये सिर्फ एक परिवार का मामला नहीं है, बल्कि देश में करोड़ों दलित भाई बहन हैं. उसमें गलत मैसेज जा रहा है कि आप कितने ही सफल और इंटेलिजेंट हो. अगर आप दलित हो, तो आपको दबाया-कुचला जा सकता है. जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता.”
राहुल का सरकार पर हमला: राहुल गांधी ने कहा “विपक्ष का नेता होने के नाते मैं पीएम, सीएम हरियाणा से अनुरोध करता हूं कि अपना कमिटमेंट पूरा करें. पीएम को कहूंगा कि एक्शन किया जाए और अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए. परिवार पर प्रेशर खत्म किया जाए. आरोपी अधिकारियों पर एक्शन होना चाहिए, इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए.”
‘परिवार को मिले सम्मान: राहुल गांधी ने कहा “परिवार पर जो प्रेशर बनाया जा रहा है. उसे हटाया जाए. परिवार न्याय और सम्मान चाहता है. उनके पति का अपमान किया गया, लेकिन अब उनको न्याय दिया जाए”










