बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीटों का बटवारा तो हो गया है । जनता दल यूनाइट के खाते मे 101 सीट आयी हैं ।वहीं टिकट को लेकर भी घमासान शुरु हो गया है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उथल-पुथल चल रही है. इसी बीच गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल अपने समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री आवास की गेट पर पहुंचे और जब अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली, तो वह मुख्य गेट पर धरने पर ही बैठ गए.
उनका कहना है कि जब तक टिकट नहीं मिलेगा वो धरने पर ही बैठे रहेंगे।










