सीकर में दिल दहला देने वाली घटना, महिला ने 4 बच्चों के साथ की आत्महत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सीकर: शहर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के पांच लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, महिला किरण उर्फ पिंकी चौधरी ने अपने चार बच्चों के साथ अनिरुद्ध रेजिडेंसी स्थित फ्लैट में आत्महत्या की. पुलिस का कहना है कि यह घटना कई दिन पुरानी है और शव सड़ चुके हैं.

फ्लैट से आने लगी तेज दुर्गंध: सीओ सुरेश शर्मा ने बताया कि फ्लैट काफी दिनों से बंद था और बिल्डिंग से तेज दुर्गंध आ रही थी. आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खुलवाया गया. जैसे ही पुलिस टीम अंदर गई, तो चार बच्चों और महिला के शव फर्श पर पड़े मिले. सीओ ने कहा कि स्थिति इतनी भयावह थी कि अंदर घुसना मुश्किल हो रहा था. दुर्गंध कम करने के लिए पुलिस ने अगरबत्ती और इत्र का उपयोग किया, तब जाकर टीम अंदर प्रवेश कर सकी.

पति से अनबन के चलते रह रही थी अलग: सीओ सुरेश शर्मा के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किरण अपने पति से अनबन के चलते पिछले कुछ समय से बच्चों के साथ अलग रह रही थी. सीओ ने बताया कि किरण का पहले पति से 2019 में तलाक हो गया था, जिससे उसे एक बेटा और एक बेटी थी. इसके बाद उसने दूसरी शादी की, जिससे भी एक बेटा और एक बेटी हुई.

पुलिस ने शुरू की जांच: फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मौके से सबूत एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है. पड़ोसियों के अनुसार, फ्लैट करीब एक सप्ताह से बंद था और परिवार के किसी सदस्य को कई दिनों से देखा नहीं गया था. सीओ ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का सही समय और कारण स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial