सीएम नीतीश के आवास पर JDU की अहम बैठक, चिराग ने भी बुलाई इमरजेंसी मीटिंग,जनसुराज पार्टी आज करेगी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी उठापटक तेज हो गई है. एनडीए और महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर सभी दलों में बैठकों का दौर जारी है. सीएम नीतीश कुमार के आवासा पर आज अहम बैठक भी होने जा रही है. साथ ही एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है. जिसमें चुनाव प्रभारी, सभी सांसद समेत पार्टी के बड़े नेताओं को बुलाया गया है. दूसरी तरफ जनसुराज आज उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करेगा. बड़ा सवाल ये है कि क्या इस लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम होगा, पीके कहां से चुनाव लड़ेंगे?.

बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए निकल चुके हैं. दिल्ली में NDA के घटक दलों के बीच चल रही सीट बंटवारे की आपसी बातचीत पर चर्चा होगी.

कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर आज करेंगे पटना का दौरा

कांग्रेस के सीनियर ऑब्जर्वर का आज पटना दौरा है. भूपेश बघेल कांग्रेस नेता अधीर रंजन पटना के लिए रवाना हो गए हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर बाद पहुंचेंगे. सदाकत आश्रम में बैठक करने के बाद सभी सीनियर ऑब्जर्वर शाम 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे.

मंत्री अशोक चौधरी बोले सीटों के बंटवारे के लेकर सबकुछ ठीक

NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि “हम बार-बार बोल रहे हैं कि NDA में सब कुछ अच्छा है. सीटों पर बात चल रही है. सभी पार्टी के कार्यकर्ता और लोग हैं, जिन्हें संतुष्ट करना है. एक-दो दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा”.

आज राबड़ी आवास पर दोपहर को होगी आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक

आज राबड़ी आवास पर आरजेडी ने दोपहर को उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. मीटिंग में RJD के राज्य संसदीय बोर्ड और केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य शामिल होंगे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची को आखिरी रूप देना है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial