लखनऊ- 4 साल बाद बसपा की बड़ी रैली; मायावती ने अखिलेश यादव पर जमकर किया हमला, भाजपा की तारीफ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊः बसपा संस्थापक कांशीराम का 19वां परिनिर्वाण दिवस आज मनाया जा रहा है. कांशीराम स्मारक स्थल बंगला बाजार चौराहा, पुराना जेल रोड पर बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने श्रद्धासुमन अर्पित किए. इसके बाद मायावती ने रैली को संबोधित किया. बसपा सुप्रीमो ने अपने संबोधन में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. कहा कि सपा सरकार स्मारक स्थल के टिकट का पैसा दबाए रही. जबकि भाजपा की तारीफ की. कहा कि सत्ता से बाहर होने पर सपा को पीडीए याद आता है.

इससे चार साल पहले 2021 को बसपा प्रमुख ने 9 अक्तूबर को यहीं पर एक रैली की थी. आज की रैली में उनके साथ भतीजे आकाश आनंद, भाई आनंद कुमार और सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद थे.

मायावती ने मंच से कहा कि आज बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि है. बहुजन समाज के हित में उनका संपूर्ण जीवन समर्पित रहा. इनके सम्मान में निर्मित भव्य स्मारक स्थल पर जुटने वालों का आभार जताया. इसके बाद बसपा सुप्रीमो ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार का आभार जताया. कहा कि कांशीराम स्मारक स्थल को देखने वाले लोगों के टिकटों का पैसा पूर्व की सपा की सरकार की तरह वर्तमान की भाजपा सरकार ने दबाकर नहीं रखा. बल्कि मरम्मत में खर्च किया है. जब हमारी सरकार थी तो तब हमने ही यह व्यवस्था की थी कि टिकट का पैसा लखनऊ में बने पार्क-स्मारक की व्यवस्था पर खर्च किया जाएगा. भाजपा की सरकार से पहले सपा की सरकार ने टिकट के पैसे को दबाकर रखे. एक पैसा खर्च नहीं किया. स्मारकों की हालत खराब हो गई थी. तब सीएम यूपी को पत्र लिखा. भाजपा सरकार ने इस मामले को दिखवाया. भरोसा दिया कि हम यह पैसा इन स्थलों पर लगाएंगे. दूसरी तरफ जब यूपी में सरकार थी तो उन्होंने कुछ खर्च नहीं किया. अब जब वो सत्ता से बाहर हैं तो मीडिया में खबर छपवा रहे हैं कि वे मान्यवर कांशीराम के सम्मान में संगोष्ठी करेंगे. सरकार में रहकर कुछ याद नहीं रहता।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial