ट्रंप ने की मुनीर की तारीफ, तो कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा नारेबाजी, शेखी बघारने और उपदेश देने से कुछ नहीं होगा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर की प्रशंसा किए जाने के बाद कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि जहां तक भारतीय कूटनीति का सवाल है, नारेबाजी, शेखी बघारने और उपदेश देने का समय खत्म हो गया है.” कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “स्वयंभू विश्वगुरु और उनके चेलों का समूह पूरी तरह से बेनकाब हो गया है.”

पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर की प्रशंसा करते हुए ट्रंप के एक भाषण को शेयर करते हुए रमेश ने एक्स पर लिखा, “जहां तक भारतीय कूटनीति का सवाल है, नारेबाजी, शेखी बघारने और उपदेश देने का समय खत्म हो गया है. चुनौतियां कई हैं, न केवल अमेरिका के साथ, बल्कि कई अन्य देशों के साथ भी.” उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप का उस व्यक्ति के प्रति आकर्षण जिसके भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से क्रूर बयानों ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि तैयार की, उसका गुणगाण अभी भी जारी है।

पिछले तीन महीनों में दो बार मुलाकात
कांग्रेस नेता ने कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति ने न केवल पिछले तीन महीनों में व्हाइट हाउस में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर से दो बार मुलाकात की है, बल्कि ट्रंप का कहना है कि जिस तरह से फील्ड मार्शल ने 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रोककर लोगों की जान बचाने के लिए उनकी प्रशंसा की, वह उन्हें बहुत पसंद आया. ट्रंप ने आगे कहा कि उनके सर्वशक्तिमान चीफ ऑफ स्टाफ ने फील्ड मार्शल की श्रद्धांजलि को ‘सबसे खूबसूरत चीज’ बताया.”

भारत-पाकिस्तान युद्ध करवाने का दावा
बता दें कि ट्रंप ने मंगलवार को अपना यह दावा एक बार फिर दोहराया कि उन्होंने परमाणु-सशस्त्र भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बड़े संघर्ष को समाप्त कर दिया था. क्वांटिको में सैन्य नेताओं को संबोधित करते हुए ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उस समय सम्मानित महसूस हुआ जब पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने लाखों लोगों की जान बचाने के लिए उनकी प्रशंसा की और वह पाकिस्तान में एक बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं.

उन्होंने कहा, “मैंने अपने नौ महीनों के प्रशासन में कई युद्ध सुलझाए हैं.” ट्रंप ने कहा, “मैंने सात युद्ध सुलझाए हैं और कल हम शायद उनमें से सबसे बड़े युद्ध को सुलझा लेते. हालांकि, मुझे नहीं पता, पाकिस्तान और भारत दोनों ही बहुत बड़ी परमाणु शक्तियां थीं. मैंने उसे सुलझा लिया.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial