बिहार के कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की पश्चिम बंगाल में हत्या, सीनें में दागीं 3 गोलियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोपालगंज: कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की अज्ञात हमलावरों ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्थित संध्या बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी है. सुरेश चौधरी ट्रिपल मर्डर और मुखिया हत्याकांड सहित दो दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था. फिलहाल पुलिस ने गैंगवार के एंगल से मामले की जांच शुरू कर दी है.

संध्या बाजार इलाके में था सुरेश चौधरी: मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी हावड़ा के संध्या बाजार इलाके में था, तभी अज्ञात अपराधियों ने उसे घेर लिया और गोलियों से भूनकर हत्या कर दी.

पुलिस ने कब्जे में लिया शव: घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को इस संबंध में सूचना दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. वहीं, यह घटना सुरेश चौधरी के आपराधिक इतिहास और अन्य राज्यों में उसके नेटवर्क पर गंभीर सवाल खड़े करती है.

दो दर्जन से अधिक मामलों में था वांछित: मृतक सुरेश चौधरी बिहार पुलिस के लिए एक बड़ा सिरदर्द माना जाता था. पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सुरेश के खिलाफ ट्रिपल मर्डर, एक मुखिया हत्याकांड समेत दो दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे. इन मामलों में वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी.

काकड़कुंड में भारी पुलिस तैनात: एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि कुख्यात अपराधी सुरेश चौधरी की हत्या के बाद एहतियात के तौर पर उसके गांव काकड़कुंड में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, ताकि कोई और अप्रिय घटना ना हो सके.

”सुरेश चौधरी की हत्या पुरानी रंजिश या आपसी गैंगवार का नतीजा हो सकती है. चूंकि अपराधी बिहार का था और उसकी हत्या पश्चिम बंगाल में हुई है, इसलिए गोपालगंज पुलिस ने हावड़ा पुलिस से संपर्क साधा है और मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी मांगी है”. -अवधेश दीक्षित, एसपी

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial