प्रधानमंत्री तक अपनी समस्या या इलाके की परेशानी तुरंत पहुंचाएं, जानें क्या है इसका तरीका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: देशभर में अक्सर नागरिक सरकारी कामकाज में देरी या केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों में बाधा के कारण परेशान रहते हैं. कई बार लोग कई बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते हैं, फिर भी उनकी शिकायतें सुनवाई के लिए नहीं पहुँच पातीं. ऐसे में अब नागरिकों के पास यह सुविधा है कि वे सीधे प्रधानमंत्री तक अपनी शिकायत भेज सकें और अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें. आज हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री तक शिकायत कैसे भेजी जा सकती है और पूरी प्रक्रिया क्या है.

प्रधानमंत्री तक शिकायत भेजने का तरीका
नागरिक अपनी शिकायत प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: देशभर में अक्सर नागरिक सरकारी कामकाज में देरी या केंद्र सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभों में बाधा के कारण परेशान रहते हैं. कई बार लोग कई बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर काटते हैं, फिर भी उनकी शिकायतें सुनवाई के लिए नहीं पहुँच पातीं. ऐसे में अब नागरिकों के पास यह सुविधा है कि वे सीधे प्रधानमंत्री तक अपनी शिकायत भेज सकें और अपने समस्या का समाधान प्राप्त कर सकें. आज हम आपको बताएंगे कि प्रधानमंत्री तक शिकायत कैसे भेजी जा सकती है और पूरी प्रक्रिया क्या है.

प्रधानमंत्री तक शिकायत भेजने का 

नागरिक अपनी शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. पीएमओ विभिन्न नागरिक शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान करता है. इससे जनता सीधे अपनी समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकती है और उनका समाधान प्राप्त कर सकती है.

(PMO) के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं. पीएमओ विभिन्न नागरिक शिकायतों और सुझावों को सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान करता है. इससे जनता सीधे अपनी समस्याओं को प्रधानमंत्री तक पहुंचा सकती है और उनका समाधान प्राप्त कर सकती है.

ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?

  • प्रधानमंत्री तक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए सबसे पहले नागरिकों को पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmindia.gov.in/hi पर जाना होगा.
  • होम पेज पर “Interact with the Prime Minister” विकल्प चुनें.
  • इसके बाद “Write to the Prime Minister” पर क्लिक करें.
  • इस पर क्लिक करते ही CPGRAMS पेज खुलेगा, जहां आप अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
  • शिकायत दर्ज करने के बाद पीएमओ द्वारा एक रजिस्ट्रेशन नंबर जनरेट किया जाता है, जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.
  • साथ ही, शिकायत से संबंधित दस्तावेज भी पीएमओ वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं.

ऑनलाइन के अलावा अन्य तरीके

  • यदि आप ऑनलाइन शिकायत नहीं भेजना चाहते हैं, तो आप पीएमओ को लिखित में भी शिकायत भेज सकते हैं. इसके लिए मेल का उपयोग किया जा सकता है: Prime Minister’s Office, South Block, New Delhi, PIN-110011.
  • फैक्स के माध्यम से भी शिकायत भेजी जा सकती है. इसके लिए पीएमओ के पोस्टल काउंटर पर जाकर या फैक्स नंबर 01123016857 का उपयोग किया जा सकता है.

शिकायत पर कार्रवाई कैसे होती है
प्रधानमंत्री को भेजी गई शिकायत, ऑनलाइन या ऑफलाइन, प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा देखी और समाधान की जाती है. पीएमओ की टीम विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर कार्रवाई सुनिश्चित करती है. यदि शिकायत कार्रवाई योग्य होती है, तो इसे संबंधित प्राधिकारी को CPGRAMS के माध्यम से भेजा जाता है. नागरिक अपनी शिकायत की स्थिति http://pgportal.gov.in/ViewStatus.aspx पर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर देख सकते हैं. इस पोर्टल पर विभाग की प्रतिक्रिया और उसका विवरण भी उपलब्ध रहता है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial