बिहार में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने SIR के बाद प्रकाशित कर दी अंतिम सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अंतिम मतदाता सूची जारी हो गई है. SIR के बाद आज निर्वाचन आयोग ने अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. इसके साथ ही अब कभी भी विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो सकती है.

फाइनल वोटर लिस्ट जारी: विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद आज यानी 30 सितंबर 2025 को अंतिम निर्वाचक सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. चुनाव आयोग ने लोगों से अपील की है कि कोई भी मतदाता दिए गए लिंक https://voters.eci.gov.in के माध्यम से मतदाता सूची में अपने नाम का विवरण देख सकते हैं.

कैसे चेक करें अपना नाम?: इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in पर जाएं. सर्च यॉर नेम इन ड्राफ्ट रॉल पर क्लिक करें. स्टेट और ईपिक (EPIC) नंबर वाले कॉलम को भरें और वोटर लिस्ट में अपना नाम देखें.

SIR के बाद अंतिम सूची: विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के तहत जहां नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, वहीं बड़ी संख्या में वोटर के नाम हटाए भी गए हैं. नाम कटने वालों में मृतक और डुप्लीकेट प्रविष्टि शामिल हैं. इसके साथ ही जिन लोगों ने अपने नाम ट्रांसफर करवा लिए हैं, उनके एड्रेस को अपडेट किया गया है.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial