बिहार चुनाव 2025-अगले हफ्ते बिहार का दौरा करेगा चुनाव आयोग, चुनावी तैयारियों का लेंगे जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग 4 और 5 अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा. इस दौरान निर्वाचन आयोग के अधिकारी बिहार में विधानसभा चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. आयोग चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और अपने राज्य के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात करता है.

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. इसलिए बिहार में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है.

चुनाव की तारीखों की घोषणा करने से पहले चुनाव अधिकारियों द्वारा राज्यों का दौरा करना आम बात है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के नेतृत्व वाली टीम 4 और 5 अक्टूबर को बिहार को दौरा करेंगे. बिहार चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी 3 अक्टूबर को नई दिल्ली में होने की उम्मीद है।

 वहीं  चुनाव आयोग ने जोर देकर कहा है कि वह किसी भी पात्र नागरिक को मतदाता सूची से बाहर नहीं होने देगा. एसआईआर के पीछ उसका उद्देश्य अपात्र व्यक्ति को मतदाता सूची से बाहर करना है और इसे शुद्ध बनाना है.
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial