देहरादून: UKSSSC पेपर लीक मामले पर उत्तराखंड में युवा आंदोलनरत हैं. बेरोजगार संघ युवाओं के आंदोलन को लीड कर रहा है. आंदोलन रोज़ बा रोज़ बढ़ता ही जा रहा है एक तरफ जहाँ सरकार बैकफुट पर नज़र आ रही है वहीं छात्र किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं हैं ।
परेड ग्राउंड में डटे हुए हैं प्रदर्शनकारी युवा: उत्तराखंड में पेपर लीक का मामला लगातार उग्र होता जा रहा है. सरकार की लाख कोशिशें के बावजूद भी बेरोजगार संघ और उनके साथ मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद युवा सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं.यही वजह है कि आज 6 दिन हो जाने के बाद भी लगातार बेरोजगार संघ के युवा परेड ग्राउंड में डटे हुए हैं. केवल संगठित बेरोजगार संघ ही नहीं, बल्कि इस आंदोलन में आम परीक्षा अभ्यर्थी जो कि पिछले लंबे समय से प्रतियोगिकी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वह भी शामिल है । उन्होंने दावा किया है कि इस आंदोलन में एक लाख के करीब लोग शामिल है ।
पेपर लीक के वजह से सदमे में अभ्यर्थी: वहीं पेपर लीक होने के बाद सभी छात्र सदमे में है। पेपर लीक होने की वजह से एक बार फिर छात्र और छात्राएँ नौकरी पाने से रह गए हैं. पेपर लीक की समस्या केवल उत्तराखंड की नहीं बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी है.










