अब वोटर लिस्ट से नाम हटाना नहीं आसान, राहुल गांधी के आरोपों के बाद एक्शन में आया चुनाव आयोग, EC ने लॉन्च किया ई-साइन सिस्टम, ऐसे होगा वेरिफिकेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राहुल गांधी के आरोपों के बाद चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नया ‘ई-साइन’ फीचर लॉन्च किया है. अब वोटर रजिस्ट्रेशन, नाम हटाने या सुधार के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर से सत्यापन जरूरी होगा. इससे वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की संभावना कम होगी.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब हाल ही में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट पर ऑनलाइन वोटर डिलीशन फॉर्म्स के कथित दुरुपयोग का मुद्दा उठाया था. राहुल ने इसे ‘चुनावी धोखाधड़ी’ करार दिया था.

अब तक कैसे जुड़ता हटता था वोटर लिस्ट में नाम

पहले आवेदक चुनाव की वेबसाइट या ऐप पर अपने EPIC (वोटर आईडी) नंबर से मोबाइल जोड़कर फॉर्म सबमिट कर सकते थे. उस समय यह जांच नहीं होती थी कि ये डिटेल असल में उसी आवेदक की हैं या नहीं।

अब नए वोटर का नाम जोड़ने के लिए Form 6, नाम हटाने के लिए Form 7 और सुधार के लिए Form 8 भरते समय आवेदक को ई-साइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. फॉर्म भरने के बाद आवेदक को CDAC के पोर्टल पर भेजा जाएगा. यहां आधार नंबर डालकर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. OTP डालकर सहमति देने के बाद ही आवेदन आगे बढ़ेगा और ECINet पोर्टल पर सबमिट किया जा सकेगा.

चुनाव आयोग का कहना है कि इस नई प्रक्रिया से आलंद जैसी घटनाओं के दोबारा होने की संभावना काफी कम हो जाएगी.और किसी भी वोटर का लिस्ट से नाम हटाना मुश्किल हो जायगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial