बिहार- अशोक चौधरी पर 200 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप के बाद JDU में बवाल, क्या देना पड़ेगा इस्तीफा?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी मंत्री अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है. प्रशांत किशोर का दावा है कि पिछले दो सालों में अशोक चौधरी और उनके परिवार ने करीब 200 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है. इस आरोप ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है. जदयू की ओर से अशोक चौधरी से जवाब मांगा जा रहा है.

बेनामी प्रोपर्टी खरीदने के आरोप: दरअसल, 19 सितंबर को एक प्रेस कांफ्रेस में प्रशांत किशोर ने अशोक चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. पीके ने अशोक चौधरी को भ्रष्टतम नेता बताया, इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार का दाहिना हाथ भी बताया. कहा कि अशोक चौधरी बिहार में भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बना दिए. अब तक सुनते थे कि लालूजी बेनामी प्रोपर्टी खरीदते थे, लेकिन अब अशोक चौधरी बेनामी प्रोपर्टी खरीद रहे हैं.

PA के नाम पर जमीन’: पीके ने अशोक चौधरी के एक पूर्व PA योगेंद्र दत्त का नाम लिया. कहा कि अशोक चौधरी ने 2019 में अपने पीए के नाम पर 34 लाख रुपये में एक एकड़ 23 कट्ठा जमीन खरीदी. 2 साल बाद पीए ने अशोक चौधरी की बेटी वर्तमान सांसद शांभवी चौधरी के नाम ट्रांसफर कर दिया.

’34 लाख के बदले मात्र 10 लाख’: दरअसल, पीए ने शांभवी को 34 लाख में जमीन बेच दी, लेकिन उनके खाते में 20 फरवरी 2021 को मात्र 10 लाख रुपया गया. जब इनकम टैक्स ने नोटिस दिया तो 4 साल के बाद 27 अप्रैल 2025 को पीए को फिर 25 लाख रुपया दिया गया. तब तक शांभवी चौधरी समस्तीपुर से सांसद बन चुकी थी.

‘200 करोड़ की संपत्ति खरीदी’: प्रशांत किशोर ने आरोप लगाया कि अशोक चौधरी ने पिछले 2 साल में 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अपनी पत्नी, बेटी, समधन, उनसे जुड़ा एक ट्रस्ट के माध्यम से खरीदी. पीके ने बताया कि शांभवी चौधरी की सगाई और शादी के बीच में पटना में 38 करोड़ रुपये की जमीन पटना में खरीदी गयी है.

पीके ने अशोक चौधरी से मांगा जवाब: पीके के अनुसार कुल 200 करोड़ की जमीन इनके रिश्तेदार और ट्रस्ट के माध्यम से खरीदी गयी है. प्रशांत किशोर ने अशोर चौधरी से जवाब मांगा कि आपका ट्रस्ट से क्या संबंध है? अगर नहीं है तो फिर दिवगंत आईपीएस कुणाल किशोर की पत्नी और अशोक चौधरी की पत्नी के खाते में रुपये ट्रांसफर क्यों हो रहे हैं.

जदयू में बवाल: प्रशांत किशोर के इस आरोप के बाद जदयू में बवाल मच गया है. जदयू मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने अशोक चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. नीरज कुमार साफ कह रहे हैं कि जब तेजस्वी यादव पर आरोप लगे थे तो उनसे भी जवाब मांगा गया था. जवाब नहीं देने पर क्या हुआ था, ये पूरे देश की जनता को पता है. अशोक चौधरी को भी जवाब देना चाहिए.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial