लैंडिंग गियर में छिपकर काबुल से दिल्ली आया 13 साल का अफगान लड़का, एजेंसियों में मचा हड़कंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली/(एएनआई): दिल्ली हवाईअड्डे पर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब रविवार सुबह एक 13 वर्षीय लड़का काबुल से दिल्ली आने वाली कम एयर की उड़ान के लैंडिंग गियर डिब्बे में छिपकर यात्रा करते हुए पाया गया. यह घटना 21 सितंबर की सुबह करीब 11:10 बजे की बताई जा रही है.

रविवार को जब केएएम एयरलाइंस (KAM Airlines) की फ्लाइट (RQ-4401) दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुई. एयरलाइन के सुरक्षा कर्मचारियों ने विमान के पास एक बच्चे को घूमते हुए देखा. सुरक्षा कर्मियों की पूछताछ में पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है और बिना टिकट विमान के लैंडिंग गियर वाले हिस्से में छिपकर आया था.अधिकारियों के मुताबिक, चूंकि वह नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी.

इस घटना के बाद, बच्चे को तुरंत संबंधित एजेंसियों के पास पूछताछ के लिए लाया गया. सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद, उसी दिन दोपहर को उसे केएएम एयरलाइंस की वापसी फ्लाइट (RQ-4402) से वापस काबुल भेज दिया गया. केएएम एयर की फ्लाइट संख्या RQ4401 ने काबुल से दिल्ली तक का सफर 94 मिनट में पूरा किया. इसी दौरान एक अफगानी किशोर विमान के पिछले पहिए के ऊपर बने तंग हिस्से में छिपकर बैठा रहा. भारतीय समयानुसार यह फ्लाइट सुबह 8:46 पर काबुल से उड़ी और 10:20 पर दिल्ली के टर्मिनल-3 पर उतरी थी.

सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट पर वह यात्रियों के पीछे-पीछे चलते -चलते हुए रनवे तक पहुंच गया. मौके का फायदा उठाकर वह विमान में चढ़ा और उड़ान से ठीक पहले व्हील वेल में जाकर छिप गया.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial