4 साल के मासूम को पड़ोसी ने 30 फीट ऊंचाई से फेंका, इसके बाद पत्थर से हमला कर ली जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां 15 साल के किशोर ने पड़ोस में रहने वाले 4 साल के मासूम को अगवा कर पास के जंगल में ले गया और 30 फीट ऊंची चट्टान से नीचे फेंक दिया. इतना ही नहीं, इसके बाद उस पर पत्थर से भी हमला किया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.

पुलिस को घटना की सूचना 17 सितंबर को मिली थी. बच्चे की मां ने शिकायत दी थी कि उनका बेटा शाम करीब 6:30 बजे ट्यूशन से लौटने के बाद घर के पास खेल रहा था. इस दौरान वह अचानक लापता हो गया. परिवार और पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन बच्चा नहीं मिला. इसके बाद अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

फुटेज से मिला सुराग: सीसीटीवी फुटेज से जांच में सामने आया कि बच्चा एक किशोर के साथ जाते हुए दिखाई दिया. फुटेज देखने के बाद पीड़ित की मां ने उस किशोर को पहचान लिया. किशोर उनका पड़ोसी था. पुलिस ने तुरंत आरोपी किशोर को घर से हिरासत में ले लिया. आरोपी किशोर ने 10वीं तक पढ़ाई के बाद स्कूल छोड़ दिया था. वह उसी इमारत में किराए पर रहता है, जहां पीड़ित परिवार रहता है. दोनों परिवारों के बीच पहले से भी विवाद रहे हैं.

बदला लेने के लिए की हत्या: पुलिस जांच में घटना का असली कारण सामने आया कि 17 सितंबर को आरोपी ने मकान मालिक की मोटरसाइकिल बिना अनुमति के ले जाकर दूसरी जगह छोड़ दी थी. इस बात की जानकारी चार साल के बच्चे की मां ने मकान मालिक को दी, जिसके बाद आरोपी किशोर को उसके पिता ने डांटा फटकारा था. पिता की फटकार से आक्रोशित होकर किशोर ने बदला लेने की ठान ली.

आरोपी किशोर की निशानदेही पर मिला था अगवा बच्चा :आरोपी किशोर ने 17 सितंबर के दिन ही मासूम को बहला-फुसलाकर पास के रामजस पार्क स्थित इलाके में ले जाकर चट्टान से नीचे धक्का दे दिया. इसके बाद उसके सिर पर पत्थर से वार किया था.आरोपी किशोर की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने बच्चे को बरामद कर कलावती अस्पताल पहुंचाया. रविवार को बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial