भारत और पाकिस्तान की टक्कर एशिया कप 2025 के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में होने वाली है. आज यानी 21 सितंबर (रविवार) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे से दोनों टीमों की टक्कर होगी. इस मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर किया जाएगा. सूर्यकुमार यादव के हाथों में भारतीय टीम का जिम्मा होगा, जबकि सलमान अली आगा पाकिस्तान की कमान संभालेंगे.
भारत पाकिस्तान हेड टू हेड
भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले गए हैं. इनमें से टीम इंडिया ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. तो वहीं पाकिस्तान को सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है. इन आंकड़ों को देखें तो भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा है.
पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो रही है. इस पिच पर स्पिन गेंदबाज कम रन खर्च कर अधिक विकेट चटका रहे हैं. यहां पर तेज गेंदबाजों के लिए भी थोड़ी मदद उपलब्ध है. इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना थोड़ा मुश्किल साबित हो रहा है.
दुबई की पिच पर टी20 में सर्वाधिक स्कोर 222 है जो भारत के नाम दर्ज है. यहां का न्यूनतम स्कोर 56 है जो वेस्टइंडीज ने बनाया था. दुबई की पिच का औसत स्कोर 145-155 के बीच है. इस पिच पर टॉस काफी अहम साबित होता है. यहां पर रनों का पीछा करने वाली टीम के लिए जीत हासिल करना थोड़ा आसान रहा है.
भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग-11
भारत : अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह/वरुण चक्रवर्ती.
पाकिस्तान : सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), खुशदिल शाह, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.









