नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के दौरे हैं. गुजरात के भावनगर में शनिवार को उन्होंने रोड शो किया किया. इसके बाद पीएम मोदी ने ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया और 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
इस अवसर पर एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘आत्मनिर्भर होने के इलावा, भारत के पास कोई विकल्प नहीं है. 140 करोड़ भारतीयों का एक ही संकल्प होना चाहिए, चिप हो या जहाज हो, हमें भारत में ही बनाना होगा. हम भारतीय बंदरगाहों के लिए नए सुधार करने जा रहे हैं. ‘एक राष्ट्र, एक दस्तावेज’ और ‘एक राष्ट्र, एक बंदरगाह प्रक्रिया’ व्यापार को आसान बनाएगी.’

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री ‘समुद्र से समृद्धि’ कार्यक्रम में भाग लिया. साथ ही 34,200 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस समुद्री क्षेत्र है. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी 7,870 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया.










