एशिया कप 2025 के आखिरी ग्रुप मैच में ओमान ने मौजूदा विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ अबू धाबी में शानदार खेल का प्रदर्शन किया. वो 21 रनों से मैच जरूर हारे, लेकिन उन्होंने आगे बढ़कर विश्व क्रिकेट की इस दिग्गज टीम के खिलाफ कड़ी टक्कर दी.
189 रनों के लक्ष्य का पाछा करते हुए ओमान के सलामी बल्लेबाजों ने पावरप्ले में 56 रनों की साझेदारी की. जतिंदर सिंह ने 32 और आमिल कलीम ने 64 रनों की पारी खेली. इसके बाद आमिर कलीम और हम्माद मिर्जा ने दूसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की, लेकिन ओमान 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी, जिसकी वजह से भारत ने 21 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया. ओमान की तरफ से हम्माद मिर्जा नें 33 गेंद में 52 और आमिर ने 46 गेंदों में 64 रन की शानदार पारी खेली.
भारत ने इस मैच में कुल 8 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया लेकिन कोई भी एक से ज्यादा विकेट नहीं ले सका, हार्दिक, अर्शदीप, हर्षित और कुलदीप को एक-एक विकेट मिली. अर्शदीप ने एक विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. वो टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए. ये भारत की जारी टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान और यूएई को हराया था.
बता दें कि भारत का अगला मुकाबला सुपर फोर में पाकिस्तान से है, जो 21 सितंबर को दूबई में खेला जाएगा.










