नया भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता, जैश ने रो-रो कर माना ऑपरेशन सिंदूर की तबाही: पीएम मोदी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आज 75वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश पहुंचे। जहाँ धार में पीएम ने जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान  मंच पर सीएम यादव ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने देश के पहले पीएम मित्र पार्क समेत अन्य परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी।

दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बनी
पीएम मोदी ने कहा कि मुफ्त राशन योजना के आंकड़े सुनकर विदेशियों की आंखे फट जाती हैं। आज भी इस योजना के तहत मुफ्त आनाज दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत जो राशि दी गई है। उसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर हैं। करोड़ों बहने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर नए व्यापार कर रही हैं। सरकार तीन करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं को ड्रोन दीदी और महिला सखी बनाकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाया जा रहा है।

विकसित भारत के चार स्तंभ
पीएम मोदी ने कहा- गुलामी की जंजीरों को तोड़कर देश आगे बढ़े ये हमारे देशभक्त चाहते थे। हमने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस विकसित यात्रा के चार स्तंभ हैं। भारत की नारी शक्ति, युवा शक्ति गरीब और किसान। इस कार्यक्रम में चारों स्तंभों को मजबूती देने का काम हुआ है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है लेकिन ये पूरे भारत के लिए हो रहा है। यहां से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार जैसे महा अभियान की शुरूआत हो रही है। पूरे देश में आदि सेवा की गूंज सुनाई दे रही है। आज से इसका मध्यप्रदेश संस्करण शुरू हो रहा है।

पाकिस्तान घुटनों पर आया 

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है। हमारे जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया है। ये नया भारत है ये किसी की परमाणु धमकी से डरता नहीं है।

आतंकी ने रो-रो कर बताया अपना हाल, बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा “देश मां भारती की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है. पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने हमारी मां-बहनों का सिंदूर उजाड़ा था. हमने भी ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया है. पीएम ने कहा कि हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों के बल ला दिया. कल ही देश और दुनिया ने देखा, कि एक पाकिस्तानी आतंकी यानि जैश-ए-मोहम्मद ने रो-रो कर अपना हाल बताया है. पीएम ने कहा कि यह नया भारत है, यह किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं है. यह नया भारत है, घर में घुसकर मारता है.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial