विपक्ष का हल्ला बोल, राहुल के नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने निकाला मार्च

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च निकाला. हालांकि बीच रास्ते में ही दिल्ली पुलिस ने मार्च को रोक दिया. बाद में विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया. हालांकि बाद में उन्हे छोड़ दिया ।

पुलिस ने पहले ही कहा था कि संसद से चुनाव आयोग मुख्यालय तक मार्च को लेकर कोई स्वीकृति नहीं ली गई. सांसदों को रोके जाने के बाद उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इसमें शशि थरूर भी इस मार्च में शामिल हुए. प्रियंका गांधी भी ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन करतीं नजर आईं.  अखिलेश यादव भी बैरिकेडिंग से कूदते नजर आए.

यह प्रदर्शन बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध करने और कथित चुनावी गड़बड़ियों पर चिंता जताने के लिए किया गया. इस दौरान विपक्षी गठबंधन ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर मतदाता सूची में हेरफेर करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते. सच्चाई देश के सामने है. यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है. यह संविधान बचाने की लड़ाई है. यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है. हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial