कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए जारी की कैंडिडेट्स लिस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए अलग-अलग जनपदों में पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया सभी बड़े नेताओं और स्थानीय कांग्रेस के नेताओं से बातचीत के बाद सर्वसम्मति से जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा की गई है.

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत नैनीताल में पुष्पा नेगी अध्यक्ष और देवकी बिष्ट को उपाध्यक्ष, पौड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष के पद के लिए दीपिका ईस्टवाल, जिला पंचायत रुद्रप्रयाग अध्यक्ष पद के लिए प्रीति पुष्पवान, जिला पंचायत अल्मोड़ा मे अध्यक्ष पद के लिए सुनीता कुंजवाल को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है.

इसी तरह विकासखंड अगस्तमुनि प्रमुख पद के लिए गायत्री देवी, विकासखंड जखोली के प्रमुख पद के लिए विनीता चमोला को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है. जिला चमोली के ब्लॉक गैरसैंण से सुमति बिष्ट , ब्लॉक कर्णप्रयाग से महेश्वरी देवी, ब्लॉक थराली से प्रवीण पुरोहित, पोखरी से राजी देवी व ब्लॉक जोशीमठ से अनूप नेगी को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया गया है. उन्होंने बताया कि जल्द ही अन्य जिलों की दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial