यूपी के मेरठ में गंगानगर के अम्हेड़ा गांव में भावनपुर निवासी रविशंकर ने पत्नी सपना की चाकू से गोदकर और ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी पति रविशंकर के सिर पर खून सवार था, जिस कारण आरोपी ने सपना पर उसकी अंतिम सांस तक चाकू व ब्लेड से हमला किया।
कमरे की दीवार, फर्श और आरोपी के कपड़े खून से सने थे। पत्नी मृत अवस्था में फर्श पर पड़ी थी। आरोपी मृत पत्नी के साथ कमरे में मौजूद रहा, उसने भागने की कोशिश नहीं की। पुलिस के पहुंचने के 15 मिनट बाद आरोपी ने दरवाजा खोला।
आरोपी ने पत्नी पर एक के बाद एक चाकू व ब्लेड से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। महिला लहुलूहान होकर फर्श पर गिर गई। मगर हमला करते हुए आरोपी के हाथ नहीं रूके। कमरे के अंदर का नजारा खुद ही मंजर को बयां कर रहा था। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। बहन को याद कर बड़ी बहन ममता बार-बार बेसुध हुई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
मैंने पत्नी को मार डाला, शव ले जाओ’
पत्नी की हत्या करने के बाद आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर कहा कि मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। आकर शव उठा लो। आरोपी की बात सुनकर पुलिस अलर्ट हो गई और आलाधिकारियों को जानकारी दी।
सात माह की गर्भवती थी सपना
सीओ सदर देहात शिवप्रताप सिंह ने बताया कि सपना ससुराल से पांच दिन पहले बहन के घर आई थी। आरोपी ने पत्नी पर शक होने पर वारदात को अंजाम दिया है। पूछताछ में रविशंकर ने बताया कि उसने सपना से कहा अपनी आंखें बंद करो मैं तुम्हारे लॉकेट लाया हूं अपने हाथों से गले में पहनाऊंगा। सपना ने आंखें बंद की मैंने उसका गला रेत दिया। हालांकि परिजन दहेज हत्या का भी आरोप लगा रहे हैं।