बेकाबू थार का कहर: तेज रफ्तार गाड़ी ने दो लोगों को कुचला, एक शख्स की मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत गंभीर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में थार गाड़ी ने दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दूसरे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 11 मूर्ति के पास हुई है।

बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान हादसा हुआ है। घटना को अंजाम देने वाले चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। घायल शख्स अभी बयान देने की हालत में नहीं है, पुलिस मरने वाले शख्स की पहचान करने में जुटी है।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial