उत्तराखंड धराली आपदा रेस्क्यू का पांचवां दिन, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, ध्वस्त मकानों के लिए भी 5-5 लाख देगी सरकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड धराली आपदा रेस्क्यू ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी है. इस विनाशकारी आपदा ने कई जिंदगियां को छीन लिया है, वहीं लापता लोगों की तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी हैं. सेना और आईटीबीपी के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस रेस्क्यू कार्य में जुटी है. भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स के 125 जवान, घातक टीम के 10 जवान, स्पेशल फोर्स के 30 जवान और BEG रुड़की के 250 जवान मलबे व कीचड़ के बीच लोगों को खोज रहे हैं. इसके अलावा सेना के 75 जवान और 7 खोजी कुत्ते मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में जुटे हैं. इतना ही नहीं आईटीबीपी के 113 जवान पैदल मार्गों से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर राहत कार्य कर रहे हैं.

धराली आपदा पीड़ितों के लिए मुआवजे की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तरकाशी जिले की भटवाड़ी तहसील के धराली गांव में जिन लोगों के घर आपदा से पूरी तरह क्षतिग्रस्त या नष्ट हो गए हैं, उनके पुनर्वास/विस्थापन के लिए 5 लाख रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की जाएगी. इसके अलावा, आपदा में मारे गए लोगों के परिवारों को भी 5 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि उन्हें इस कठिन समय में आर्थिक संबल मिल सके. मुख्यमंत्री ने आपदा से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास, समग्र पुनरुद्धार और स्थायी आजीविका के सुदृढ़ीकरण हेतु तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की है. यह समिति सचिव, राजस्व की अध्यक्षता में गठित की गई है, जो एक सप्ताह के भीतर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेगी. ये जानकारी उत्तराखंड मुख्यमंत्री दफ्तर की तरफ से दी गई है.

पौड़ी आपदा पीड़ितों को 5-5 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि दी जाएगी- सीएम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल जिले के सैंजी और बाकुंडा गांव भी आपदा की चपेट में आए हैं. इन गांवों में जिन लोगों के घर आपदा में क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी 5-5 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि दी जाएगी.

फंसे लोगों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

उत्तरकाशी धराली आपदा के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. डीएम प्रशांत आर्य ने बताया कि बचाव अभियान जारी है. फंसे लोगों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है. आज करीब 100 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अब कुछ ही लोग बचे हैं.धराली में संपर्क मार्गों को दुरुस्त किया जा रहा है. आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरिक की जा रही है.गंगनाली में वैली ब्रिज का कार्य जारी है. धराली में जलविद्युत परियोजना से विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है. आईटीबीपी कमांडेंट भानु प्रताप सिंह ने भी रेस्क्यू के बार में विस्तार से जानकारी दी.

अभी तक कुल 931 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने हर्षिल घाटी में चल रहे राहत और बचाव अभियान का ताजा अपडेट दिया है. प्राधिकरण के अनुसार आज शनिवार दिनांक 9 अगस्त को सुबर 11 बजे तक 202 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. अभी तक कुल 931 लोगों का रेस्क्यू हो चुका है. बताया गया है कि हर्षिल से आज कुल 95 लोगों को मातली लाया गया. 107 लोगों को चिन्यालीसौड़ लाया गया.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial