फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की हत्या, निजामुद्दीन में पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-फिल्म अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की दिल्ली में हत्या कर दी गई। निजामुद्दीन इलाके में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार स्कूटी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था जिसमें बात बढ़ने पर आसिफ कुरैशी नाम के शख्स की जान ले ली गई।

यह घटना दिल्ली के भोगल इलाके में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  बीती रात लगभग साढ़े 10 बजे आरोपी और पीड़ित के बीच  स्कूटी पार्किंग को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े के दौरान एक आरोपी ने पीड़ित की छाती पर नुकीली वस्तु (पोकर) से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित की मौत हो गई। मृतक का नाम आसिफ कुरैशी पुत्र इलियास कुरैशी है, जो जंगपुरा इलाके में रहते थे।

पार्किंग को लेकर आसिफ का विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला किया। गंभीर हालत में आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हुमा कुरैशी ने पिता सलीम कुरैशी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने  233/25, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी उज्ज्वल और  गौतम पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial