यूपी में भीषण सड़क हादसा: गोंडा में बोलेरो नहर में गिरी, एक ही परिवार के नौ लोगों समेत 11 की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोंडाः पृथ्वीनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे 15 श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो रविवार को सरयू नहर में गिर गई. हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार को बचाया गया है. मरने वालों में 9 लोग एक ही परिवार से हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. मृतकों में 6 महिलाएं, 2 पुरुष और 3 बच्चे हैं.

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. इसके साथ ही मृतकों को परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

तीन परिवार के 15 लोग गाड़ी में सवार थे : घटना गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के रहरा गांव की है. मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले तीन परिवार के 15 लोग बोलेरो से खरगूपुर के पृथ्वी नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए जा रहे थे. अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई. जिससे चीख पुकार मच गई. राहगीरों ने सरयू नहर में कार को डूबता देख पुलिस को सूचना दी.

नहर में गिरते ही गेट लॉक हो गए : ग्रामीण आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए. गाड़ी के शीशे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया. जिसमें 11 लोगों की डूबने से मौत हो गई. 3 बच्चों और 1 ड्राइवर को सकुशल बाहर निकाल लिया गया. बारिश के चलते नहर में लबालब पानी भरा है. नहर में गिरते ही गाड़ी पूरी तरह से डूब गई. उसके गेट लॉक हो गए. जिससे अंदर बैठे लोग बाहर नहीं निकल पाए और तड़प-तड़पकर उनकी मौत हो गई

डीएम ने जाना घायलों का हाल :

हादसे के बाद जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन सीएससी पहुंचीं और घायलों का हाल चाल जाना. डॉक्टरों को इलाज करने को कहा है. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि बोलेरो से लोग पृथ्वी नाथ मंदिर जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रहे थे. रस्ते में उनकी गाड़ी फिसल गई, 11 लोगों की दुखद मृत्यु हुई है. चार लोग घायल थे उन्हें इटियाथोक सीएससी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी स्टेबल है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial