दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने शनिवार को कहा कि भारत में चुनाव प्रणाली ‘बेजान’ है. कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘धांधली’ हुई है और उनके पास इस दावे को साबित करने के लिए सबूत हैं.
दिल्ली में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संदेह है कि 2024 के आम चुनाव में 80 से अधिक लोकसभा सीटों पर धांधली हुई है. उन्होंने कहा, “सच्चाई यह है कि भारत में चुनाव प्रणाली पहले ही खत्म हो चुकी है. भारत के प्रधानमंत्री बहुत कम बहुमत के साथ पद पर हैं. अगर 15 सीटों पर धांधली हुई है, तो हमें संदेह है कि यह संख्या 70 से 80 से अधिक है, वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं होते. आने वाले कुछ दिनों में हम आपको साबित कर देंगे कि कैसे लोकसभा चुनाव में धांधली हो सकती है और धांधली हुई भी.”
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग (ECI) का अस्तित्व खत्म हो चुका है और वह गायब हो गया है. चुनाव आयोग से मिले दस्तावेजें का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने यह पता लगाया है कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले 6.5 लाख मतदाताओं में से लगभग 1.5 लाख मतदाता “फर्जी” थे.
उन्होंने क
हा, “इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि संविधान की रक्षा करने वाली संस्था को नष्ट कर दिया गया है और उस पर कब्जा कर लिया गया है. हमारे पास ऐसे सबूत हैं जो पूरे देश को दिखा देंगे कि चुनाव आयोग जैसी संस्था का अस्तित्व ही नहीं है. यह गायब हो गई है. इस सबूत को खोजने में हमें लगातार छह महीने लगे हैं. आप बिना किसी संदेह के देखेंगे कि कैसे एक लोकसभा चुनाव चुराया जाता है. 6.5 लाख मतदाता वोट देते हैं और उनमें से 1.5 लाख मतदाता फर्जी होते हैं.पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें 2014 से ही ‘कुछ गड़बड़’ होने का संदेह था. गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र में अपनी हार के बाद चुनावी गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी, जहां विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले एक करोड़ नए मतदाता सामने आए, जिन्होंने भाजपा को वोट दिया.
उन्होंने कहा, “मैं कुछ समय से ही चुनाव प्रणाली के बारे में बोल रहा हूं. मुझे हमेशा से शक था कि कुछ गड़बड़ है, 2014 से ही. गुजरात विधानसभा चुनाव में मुझे पहले से ही शक था. बड़ी जीत हासिल करने की यह क्षमता. कांग्रेस पार्टी को राजस्थान, मध्य प्रदेश या गुजरात में एक भी सीट नहीं मिली, जिससे मैं हैरान था. जब भी हम बोलते थे, लोग कहते थे, ‘सबूत कहां है?’ फिर, महाराष्ट्र में कुछ हुआ.”
कांग्रेस नेता ने कहा, “लोकसभा में हम चुनाव जीते. फिर चार महीने बाद, हम न सिर्फ हारे, बल्कि पूरी तरह से खत्म हो गए. तीन मजबूत पार्टियां अचानक गायब हो गईं. हमने चुनावी गड़बड़ियों की गंभीरता से जांच शुरू की. हमने पाया कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच एक करोड़ नए मतदाता जुड़े. इनमें से ज्यादातर वोट भाजपा को गए… अब मैं बिना किसी संदेह के कहता हूं कि हमारे पास सबूत हैं।










