दिल्ली के सत्य निकेतन में ढह गई बहुमंजिला इमारत, मलबे से 9 लोग निकाले गए, हादसे में 2 की मौत, रेस्क्यू जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक बहुमंजिला इमारत ढह गई है। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बिल्डिंग हादसे में बचाव दल ने अब तक 9 लोगों को रेस्क्यू किया है।वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सत्य निकेतन में गिरी इमारत वाली जगह पर पहुँचीं और हालात का जायज़ा लिया।

मलबे से अब तक कई लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। घायलों को तुरंत AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुँचाया गया। मलबे में दबने के कारण एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कुछ अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह 40-50 साल पुरानी इमारत थी, जिसमें एक बेसमेंट और पांच ऊपरी मंज़िलें थीं और इसका इस्तेमाल PG के तौर पर किया जा रहा था। घटना के समय बेसमेंट में मरम्मत का काम चल रहा था। अब तक 9 लोगों को बचाकर अस्पताल पहुँचाया जा चुका है। बचाव अभियान जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के ढहने से बहुत दुख हुआ है। मैंने मुख्यमंत्री, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और NDRF के डायरेक्टर जनरल से बात की और ज़मीनी हालात का जायज़ा लिया। स्थानीय प्रशासन और NDRF मिलकर तेज़ी से बचाव कार्य कर रहे हैं। घायलों को हर ज़रूरी मेडिकल मदद दी जा रही है। मैं सभी घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “यह बहुत दुखद है कि दिल्ली में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। आज की घटना में भी कई बच्चे मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। हमारी पहली प्राथमिकता बच्चों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना है। साथ ही, इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। जब तक किसी को जिम्मेदार ठहराकर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें मौके पर पहुँच गईं और युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लापरवाही और नियमों के उल्लंघन को लेकर इमारत के मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial