उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी को बड़ा झटका, कांग्रेस में शामिल हुए आसिम वकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले ओवैसी को बड़ा झटका लगा है। आसिम वक़ार AIMIM छोड़ आज कांग्रेस में शामिल हो गए। उनका कांग्रेस में जाना ओवैसी की पार्टी के लिए एक बहुत बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

आसिम वक़ार ने दिल्ली में औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेश गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पार्टी का दामन थामा। 

AIMIM में आने से पहले वे लगभग 20 वर्षों तक समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे थे। इसके बाद करीब 10 सालों तक वे ओवैसी की पार्टी में सक्रिय रहे और उत्तर प्रदेश में पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा बने।

सूत्रों के अनुसार, वे AIMIM की उत्तर प्रदेश इकाई के कुछ आंतरिक फैसलों से नाराज चल रहे थे। कांग्रेस में उनकी एंट्री में इमरान प्रतापगढ़ी की अहम भूमिका बताई जा रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial