AAP सांसद संजय सिंह ने लखनऊ जाकर SIT को सौंपे दस्तावेज़ , राम मंदिर ट्रस्ट पर जमीन खरीद में बड़े घोटाले का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राम मंदिर में चढ़ावा कथित चोरी के मामले में अब जमीन खरीद का भी मामला सामने आया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने  SIT अध्यक्ष विजय विश्वास पंत को 3 पन्नों का पत्र और 11 जमीन सौदों के दस्तावेज सौंपे हैं।

संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि श्रीराम जन्मभूमि  ट्रस्ट ने अयोध्या में कई जमीनें बाजार भाव से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदीं। पत्र में 2 करोड़ की जमीन 18.5 करोड़ में और 9 करोड़ की जमीन 55 करोड़ से ज्यादा में खरीदे जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

सांसद संजय सिंह ने कहा, ‘मेरे पास ये पूरे जमीन घोटाले के सबूत हैं।कुल 13 जमीनों के दस्तावेज हैं और 2 जमीन ऐसी हैं जिनके मामले आपस में जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद ही वह सबूत देने आए हैं और यदि इन दस्तावेजों की सही ढंग से जांच हुई तो कई जिम्मेदार लोग जेल जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के नाम पर महाघोटाला हुआ है। संजय सिंह ने SIT से गहन जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial