इमरजेंसी डे पर सीएम योगी ने कांग्रेस पर किया हमला, बोले- ‘लोकतंत्र की हत्यारी है कांग्रेस’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ : आपातकाल की 51वीं बरसी ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस का पाप, केवल भारत के लोकतंत्र को ही कुचलने के ही पाप नही था, यह डॉ आंबेडकर के सपनों पर भी सीधे प्रहार था। इसके लिए उन्होंने लोकतंत्र के पक्ष में जो कोई भी आवाज़ उठाये चाहे वह किसी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता हो या सामान्य नागरिक, मीडिया का व्यक्ति हो उन्हें कुचला जाता था।

उन्होंने कहा कि ऐसी क्या आवश्यकता थी कि कांग्रेस को 25 जून 1975 को देश पर आपातकाल थोपना पड़ा। हम जब निष्कर्ष पर पहुंचते हैं तो यही सामने आता है कि सिर्फ अपनी सत्ता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए कांग्रेस ने ये पाप किया था।

पाप को छिपाने के लिए कांग्रेस ने उस समय के नौजवानों की आवाज़ को, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की आवाज़ को, सांस्कृतिक सामाजिक संगठनों की आवाज़ को भी दबाने की कुत्सित चेष्टा की थी। ये कार्य वह कांग्रेस कर रही थी, जिस कांग्रेस के युवराज आज संविधान की प्रति लेकर आज देश की आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। ये इनका दोहरा आचरण है।
जब इन्हें मौका मिला था तो इनके पूर्वजो ने किस तरह अत्याचार ढहाया था। बाबा साहेब के बनाये गए संविधान की आत्मा को कुचलने का कार्य किया था, इसलिए इन दोहरे चरित्र के लोगो की वास्तविकता जनता और आने वाली पीढ़ी के सामने आ सके।

भारतीय जनता पार्टी की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी लोकतंत्र की हितैषी है इसीलिए लोकतंत्र सेनानियों के लिए ऐसे कार्य कर रही है जो किसी पार्टी ने नहीं किया है। हम पांच लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा जल्द ही लोकतंत्र सेनानियों को देने जा रहे हैं।

लोकतंत्र का मतलब जनता का शासन, जनता के द्वारा, जनता के लिए। योजना का लाभ उसके अंतिम पायदान पर बैठे हुए जनता जनार्दन के व्यक्ति को योजना के साथ जोड़ना।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial