लखनऊ: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया है।महज 38 साल की उम्र में उनके निधन से लोग स्तब्ध हैं। प्रतीक यादव को सुबह करीब 6 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। पुलिस एहतियातन ज़रूरी कदम उठा रही है। शुरुआती प्रक्रिया में घर के जिस कमरे में प्रतीक यादव थे, उसको बंद करके रखा गया है. प्रतीक के मोबाइल फोन और लैपटॉप को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
प्रतीक की मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि घर पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि प्रतीक की मौत कैसे हुई।









